Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: डाक व्यवसाय बढ़ाने के लिए संगोष्ठी आयोजित

Gonda News: डाक व्यवसाय बढ़ाने के लिए संगोष्ठी आयोजित

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। क्षेत्र के उज्जैनी कला में डाक कर्मचारी संघ (जीडीएस) सहित उप डाकघर धानेपुर, श्री नगर बाबागंज, बिशुनपुर बैरिया सहित दर्जनों डाक शाखाओं के कर्मचारी पोस्ट मास्टर गोष्ठी में सम्मिलित हुए। गोष्ठी में न्यू सुकन्या खाता, आर.डी.खाता, बचत खाता, खोल कर ब्यवसाय को बढ़ावा दिए जाने सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी साझा की गयी। डाक इंस्पेक्टर द्वारा डाक ब्यवसाय की कई उपयोगी योजनाओ के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी तथा उसका लाभ कैसे उठाएं। इसका उपाय भी बताया। उन्होंने समस्या होने पर डाक कर्मचारियों का सहयोग लेने की सलाह दी तथा कर्मचारियों से सहयोग किये जाने की अपील भी की है। इस गोष्ठी में रामानन्द तिवारी ने भी अपना महत्वपूर्ण सुझाव रखते हुए कहा कि डाक विभाग से सम्बंधित किसी भी योजना की जानकारी का अभाव होने पर अथवा अन्य किसी समस्या के निदान के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि विभाग मजबूती से साथ पूर्ण सहयोग के लिए कृत संकल्पित है। इस गोष्ठी कार्यक्रम मुख्य रूप से उतरौला मण्डल के उप डाक निरीक्षक प्रशांत खरे, रामानन्द तिवारी अध्यक्ष डाक संघ उत्तर प्रदेश, विशेष सहयोगी के रूप जैनुल आब्दीन प्रधान उज्जैनी कला आयोजन डाक कर्मचारी राम चन्दर यादव बी.पी.एम. उज्जैनी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : दूसरे जिले में उर्वरक बेंचा तो निरस्त होगा लाइसेंस

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular