Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : डाएट प्रशिक्षुओं को दी गई साइबर क्राइम व सड़क...

Gonda News : डाएट प्रशिक्षुओं को दी गई साइबर क्राइम व सड़क सुरक्षा की जानकारी

संवाददाता
गोंडा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप आम जन मानस में सड़क सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान दर्जीकुँआ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन करने एवं कराने का संदेश दिया। दो पहिया वाहनों पर हेलमेट प्रयोग करने व दो ही सवारी बैठकर चलने, चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाकर चलने, हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबधी प्रपत्रों को साथ रखने, यातायात के नियमों का पालन करने, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को पास दिए जाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, गलत साइड से ओवर टेकिंग न करने, वाहन की नियमित जाँच तथा सर्विस कराने व पर्यावरण को प्रदूषित न करने इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। साइबर सेल टीम द्वारा साइबर अपराध जैसे इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ओलेक्स फ्राड, वालेट यूपीआई सम्बन्धित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्स एप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के सम्बन्ध में बचाव के तरीके एवं साइबर अपराध घटित होने पर थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क व टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1930 एवम् नेशनल साइबर क्राइम रिपोटिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज के सम्बन्ध में व अपराध होने पर पुलिस किस प्रकार उनकी मदद कर सकती है, इसकी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस मौके पर डाएट प्राचार्य अतुल तिवारी, यातायात निरीक्षक अभिनव कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Gonda News : डाएट प्रशिक्षुओं को दी गई साइबर क्राइम व सड़क सुरक्षा की जानकारी

यह भी पढें : CM की नाराजगी के बाद शिकायत निस्तारण पर अधिकारियों का फोकस

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular