Wednesday, April 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: डम्फर से टकराई रोडवेज बस, टला बड़ा हादसा

Gonda News: डम्फर से टकराई रोडवेज बस, टला बड़ा हादसा

शुभम द्विवेदी

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास एक डम्फर से टकराकर रोडवेज बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक, एक स्कूली बस को बचाने के दौरान गोण्डा की ओर से आ रहे डम्फर चालक ने ब्रेक लगाई। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस अचानक डम्फर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कुछ यात्री मामूली रूप से चोटहिल भी हो गये। बताते हैं कि चालक द्वारा सावधानी वश इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद भयभीत यात्रियों ने बस छोड़कर नीचे आ गए और दूसरे वाहन की तलाश शुरू कर दिया। कई यात्री अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये परेशान रहे।

यह भी पढ़ें : थाना भवन बनाने के लिए जमीन देने का प्रस्ताव भूमि प्रबंधन समिति ने किया खारिज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular