Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की कार्यशाला आयोजित

Gonda News : ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की कार्यशाला आयोजित

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ओडीएफ-प्लस ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषयक कार्य योजना निर्माण हेतु चयनित रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों का जनपद स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किये। प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थिति समस्त विकास खण्ड के ब्लाक कोआर्डिनेटर व सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत हो रहे प्रशिक्षण के संबंध में बताते हुए कहा कि आप सभी लोग गावों की साफ-सफाई हेतु कार्ययोजना बना कर बेहतर ढंग कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक हों तथा अपने आस-पास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभय प्रताप सिंह रमन, सहायक लेखाकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सुर्दशन त्रिपाठी, यूनीसेफ सहित विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : ललितपुर कांड में फालोअर से लेकर SSI तक पूरा थाना लाइन हाजिर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular