जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। सिंधी समाज के मुखिया राजकुमार ठक्कुर ने अपने सहयोगी समाजवादी सिंधी सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व भारतीय सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष केशव भाई समेत अन्य कई लोगों के साथ अयोध्या में 15 अगस्त को पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम जानलेवा खतरनाक बीमारी थैलेसीमिया जांच शिविर में जांच कराई। यह जानकारी देते हुए भारतीय सिंधु सभा के महामंत्री किशन राजपाल ने बताया कि थैलेसीमिया एक ऐसी खून की बीमारी है जो हमें विरासत मे मां बाप से मिलती है। यह एक तरह से खून की कमी है, जो किसी प्रकार की दवाइयों से दूर नही की जा सकती है। जांच शिविर में मुबंई से आये तोलानी सेवा संकल्प के निदेशक थदाराम तोलानी ने बताया कि थैलेसीमिया की छाया जन्म से ही दिखायी देती है। भारत में लगभग सात लाख बच्चे थैलेसीमिया मेजर हैं। सेमिनार का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर व प्रभु झूलेलाल, संत नवलराम व भारत माता पर माल्यार्पण कर किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजकुमार मोटवानी व संचालन ओम प्रकाश ओमी ने किया। इस मौके पर तोलानी का माला पहनाकर व शाल ओढाकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के संरक्षक वरियल दास, मुखिया ओमप्रकाश अंदानी, सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन मध्यान, कंवरराम मिशन के अध्यक्ष राजकुमार जीवानी, मुखिया अशोक मदान, भीमनदास माखेजा, रोशन तोलानी, हरीश मंध्यान, जगदीश वाधवानी, सरल ज्ञाप्रटे, अंजली ज्ञाप्रटे, नीलम मंध्यान, अमृत राजपाल, सुमित माखेजा, अर्जुन वासवानी ने स्वागत किया। संचालन कर रहे ओमी सिंधी ने बताया कि शिविर मे 317 लोगो ने जांच कराकर अब तक के पूरे उत्तर प्रदेश में लगे शिविर का रिकार्ड तोड दिया। शिविर में अम्बेडकर नगर, गोण्डा, सुल्तानपुर के भी अतिथि मौजूद थे। इस मौके पर कशिश चावला, शालिनी राजपाल, सपना राजपाल, माला खत्री, आशीष कौर, सीमा आहूजा, प्रिया वलेशाह, साक्षी साधवानी, चेतना वासवानी, काव्या खेटपाल आदि का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा। शिविर के प्रभारी टीकमदास माखेजा व सह प्रभारी तेजकुमार माखेजा और राकेश तलरेजा, नारायण दास, कन्हैया लाल सागर, गोविंद राम, अर्जुन दास, सुरेश तलरेजा, कन्हैया माखेजा, जयरामदास, विकास आहूजा, मनोहर आहूजा, शकंर केवलरामानी, सुरेश केवलरामानी, कपिल हासानी, संजय मध्यान, गिरीश राजपाल, अमित खत्री, नीरज पंजवानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें : रिटायर कर्मचारियों के खातों से पांच करोड़ ठगने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
