संवाददाता
कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में रविवार को ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के कुरथा गांव निवासी देशराज (35) पुत्र सियाराम आज पूर्वान्ह ट्रैक्टर ट्राली पर गोबर की खाद लादकर अपने घर से खेत को ले जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। परिणाम स्वरूप वह उसी के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : सतर्क रहना! ई-चालान के नाम पर चूना लगा सकते हैं साइबर ठग
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
