संवाददाता
नवाबगंज, गोंडा। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से समाचार पत्र वितरक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कटरा भोगचंद निवासी समाचार पत्र वितरक मनोज कुमार गुप्ता (32) पुत्र शंकर लाल गुप्ता परसुरामपुर रोड पर स्थित समय माता मंदिर पर पैदल दर्शन करने जा रहे थे कि पीछ से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह नें बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता शंकरलाल गुप्ता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
