Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: ट्रक ने मारी टक्कर; दुकान में घुसी कार

Gonda News: ट्रक ने मारी टक्कर; दुकान में घुसी कार

संवाददाता

बेलसर, गोण्डा। आजाद नगर चौराहे पर अनियन्त्रित होकर एक कार के दुकान में घुस जाने से दो लोग चोटिल हो गए। एक की हालत नाजुक होने के कारण सीएचसी बेलसर से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि कार की चपेट में आने से चार मोटर साइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, कस्बे में दोपहर करीब दो बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार को सड़क पर चल रहे ट्रक के साइड मार देने से एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। कार अनियंत्रित होकर रोड के बगल बनी दुकान में जा घुसी। कार की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज बेलसर ने बताया कि कार को कब्जे लेकर घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : पुलिस से भयभीत तांत्रिक ने छात्रा के खाते में लौटाए पौने नौ लाख रुपये

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular