संवाददाता
गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत टेढ़ी नदी में स्नान करते समय नदी में डूबकर एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम मथुरा के पासिन पुरवा से जुड़ी है। यहां के निवासी अनिल राव का करीब दस वर्षीय पुत्र आशीष गांव के बच्चों के साथ जयराम जोत गांव स्थित टेढ़ी नदी में स्नान करने गया था। जहां वह स्नान करते समय गहरे पानी मे चले जाने से डूबने लगा। वहीं स्नान कर रहे अन्य बच्चे आशीष को पानी में डूबते देखकर शोर मचाने लगे। जिस पर गांव के काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और नदी से बालक को निकालने में जुट गए। करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया हो गये और नदी के अंदर उसकी तलाश करने लगे,करीब एक घंटे के अथक प्रयास के किसी तरह बालक को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर आरक्षी नीरज कुमार सिंह सुरेश यादव व दिनेश चौहान के साथ पहुंचे माधौपुर पुलिस चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि मथुरा गांव के पास टेढ़ी नदी की सोती में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे सोती में गहरे गड्ढे बन गए हैं, उसी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई है। तत्पश्चात पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा करा दिया गया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
