Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: टूटे पोल व झूलते तारों में दौड़ाई जा रही है...

Gonda News: टूटे पोल व झूलते तारों में दौड़ाई जा रही है बिजली

कई शिकायतों के बावजूद अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम पंचायत सुभागपुर में करीब छह महीने पहले सौभाग्य योजना से बनी लाइन ध्वस्त हो जाने के कारण ग्यारह हजार बोल्ट की लाइन के ढीले तार जर्जर पोल के कारण बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इसकी शिकायत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से करने के बावजूद कोई सुनवाई न होने से ग्रामीण अधिकारियों की गणेश परिक्रमा करने पर मजबूर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील कर्नलगंज के ग्राम पंचायत सुभागपुर को पावरहाउस बालपुर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है तथा उक्त पावर हाउस से डोमाकल्पी फीडर के नाम से संचालित लाइन से जुडा है। ग्राम पंचायत सुभागपुर के मजरा छिपिहन पुरवा के ग्रामवासी बंशीधर, राम भगवान, महेन्द्र, बृजेश, रामू,संदीप तारकेश, थानेदार, हरिहर दयाल, भगौती प्रसाद, केशवराम,महेन्द्र, विनोद, बृजेश, तुलसीराम, रामू, साकिर, कमला, गंगाराम, तारकेश, चन्दर, शिवकुमार, रामलाल, हीरालाल,संदीप, राजेन्द्र प्रसाद, कमला बुआ सहित काफी संख्या में लोगों का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत सुभागपुर मे सौभाग्य योजना से नई लाइन बनाई गयी थी। लाइन बनाने वाले ठेकेदार ने मानक विहीन कार्य किया। परिणाम स्वरूप कई विद्युत पोल टूट कर गिर गये। टूटे विद्युत पोल को ठीक करने के बजाय झूलते तार के माध्यम से सप्लाई दी जा रही थी, जो विगत दो माह से दो और विद्युत पोल टूटने से गांव की विद्युत आपूर्ति बन्द हो गयी है। ग्राम पंचायत के दूसरे मजरों के विद्युत आपूर्ति करने के लिए गांव के आम रास्ते पर टूटे विद्युत पोल को न लगाकर झूलते तार से विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिससे ग्रामीणों के आने जाने का रास्ता भी बाधित हो गया है। महिलाओं, बच्चों को गांव से बाहर जाने के लिए बिजली जाने का इन्तजार करना पड़ रहा है वहीं गांव के बूढे़, बच्चे, युवा व महिलाओं को इस कठिनाई का सामना करना पड रहा है। पीड़ित ग्रामवासियों ने समस्या का शीघ्र निराकरण कराकर आपूर्ति बहाल कराने व सौभाग्य योजना से कराये गये कार्य की जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें : देवीपाटन मण्डल में इसलिए हो सकती है बिजली की आपात कटौती

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular