Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: टीम बनाकर कराएं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी-SP

Gonda News: टीम बनाकर कराएं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी-SP

अपराध गोष्ठी में एसपी ने थाना प्रभारियों को दिया निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने विशेषकर लंबे समय से फरार वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी टीम बनाकर की जाय। एसपी ने लम्बित विवेचना एवं लम्बित मालों का अभियान चलाकर निस्तारण करने, अनावरित अभियोगो में भी टीम बनाकर कार्यवाही करने, अवैध शराब पर पूर्णतया अंकुश लगाने, अवैध शस्त्र रखने वालां के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, गोकशी, जघन्य एवं महिला संबंधी अपराधों में एनएसए, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर्स की नियमित चेकिंग करने, लंबित जनसुनवाई व आईजीआरएस के मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। कंप्यूटर पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह सीसीटीएनएस कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बीट क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत कराने के भी निर्देश दिए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, पेशकार, स्टेनो, पीआरओ व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gonda News: टीम बनाकर कराएं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी-SP

यह भी पढ़ें :  सामने आई पुलिस कर्मियों की संवेदनहीनता, हुए लाइन हाजिर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular