Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : टीन शेड गिरा, कई लोग चोटिल

Gonda News : टीन शेड गिरा, कई लोग चोटिल

संवाददाता

बालपुर गोण्डा। कस्बे में तेज हवा चलने के चलते एक घर में लगा टीन शेड टूट कर गिर गया। इससे उसके परिवार के कई लोगों को चोटें आई और शेष लोग बाल बाल बच गए। हलधरमऊ विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बालपुर बाजार में गोण्डा लखनऊ हाइवे पर घनश्याम तिवारी का मकान बना हुआ है। गुरुवार को सुबह तेज हवा के कारण घर से सटाकर लगा टीन शेड ढह गया। इससे उसके नीचे बैठे परिवार के कुछ लोगों को चोटें भी आईं। बरामदे के रूप में इस्तेमाल हो टीन शेड के अचानक भरभराकर गिर जाने से पीड़ित के परिजनों में दहशत फैल गई। सभी लोग डर के कारण इधर उधर अपने बचाव में भागने लगे। घर के अंदर बैठे शेष लोग बाल बाल बच गए हैं।भनक लगते ही देखने वालों की भारी भीड़ लग गई। बालपुर चौकी पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को हटवाया। इससे एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular