जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए सरकारी अस्पतालों में उमड़ रही भीड़ के कारण कोविड प्रोटोकाल पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। भारी भीड़ जुटने के कारण शारीरिक दूरी व मास्क के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। भीड़ के कारण होने वाली अव्यवस्था को संभालने में पुलिस कर्मियों को परेशानी हो रही है। वैसे डीएम मार्कण्डेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने टीकाकरण सत्र का जायजा लिया। जिले के मसकनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों कीभीड़ लग गई। भीड़ को देखते हुए महिलाओं व पुरुष को अलग-अलग कतार लगाने को कहा गया लेकिन, टीका लगवाने के लिए लोग धक्का मुक्की करते रहे। अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जागरूकता के कारण अब टीका लगवाने वालों की भीड़ बढ़ी है। वजीरगंज सीएचसी पर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए गेट के बाहर हाइवे तक लाइन लगानी पड़ी। ऐसे में डीएम व एसपी ने यहां की व्यवस्था का जायजा लिया। अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल को व्यवस्था में सुधार कराने का निर्देश दिया। हलधरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बुधवार को कोरोना टीकाकरण कैंप पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को संभालने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पर कुछ लोग टीकाकरण कक्ष में लाइन लगाए हुए थे तो कुछ बाहर लाइन में थे। कीचड़ होने से लोगों को परेशानी हुई। अधीक्षक डॉ. संत प्रताप वर्मा ने बताया कि टीकाकरण कराया जा रहा है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
