Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: टर्म लोन का साक्षात्कार 01 अक्टूबर को

Gonda News: टर्म लोन का साक्षात्कार 01 अक्टूबर को

संवाददाता

गोण्डा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि. द्वारा बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित टर्म लोन योजना के अन्तर्गत इच्छुक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। इस योजनान्तर्गत जिन युवक युवतियों द्वारा रोजगार अथवा उद्यम हेतु आवेदन पत्र कार्यालय में जमा किये गये थे, उन्हें सूचित किया जाता है कि आगामी 01 अक्टूबर को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाना है। साक्षात्कार हेतु आगामी 10 बजे पूर्वान्ह विकास भवन सभागार में अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें : पुलिस ने बरामद किया चोरी गई कार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular