Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: टप्पेबाज ने दुकान से उड़ाए 76 हजार

Gonda News: टप्पेबाज ने दुकान से उड़ाए 76 हजार

संवाददाता

मनकापुर, गोण्डा। स्थानीय कस्बे में स्थित बैट्री इन्वर्टर की एक दुकान पर ग्राहक बनकर आए टप्पेबाज ने बैग में रखा 76700 रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। दुकानदार बैंक में पैसा जमा करने के लिए रैक में हाथ डाला तो बैग समेत रुपया गायब था। मोहल्ला पटेल नगर निवासी कमलेश दत्त राम पांडेय पुत्र स्व. भाष्कर दत्त राम पांडेय ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि कस्बा में स्थित रफीनगर में शिव मैरेज लान के पास कमल बैट्री सर्विस की दुकान है। 27 जुलाई को अपनी दुकान पर बैठा था। लगभग पांच वर्ष की लड़की के साथ एक युवक दो बड़ा झोला लेकर दुकान पर ग्राहक बनकर आया और इन्वर्टर बैटरी खरीदने की बात कही। यह कहकर मोल-भाव करके उनके नजदीक आकर बैठ गया। सौदा तय हो जाने के बाद रिक्शा लाने के बहाने वह लड़की के चला गया। दुकान की रैक में एक बैग में 76 हजार सात सौ रुपये रखे थे। सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। टप्पेबाज व्यक्ति के बताए गए लोकेशन व सीसी टीवी फुटेज के आधार पर छानबीन किया गया तो लोगों द्वारा उसकी पहचान आलोक शुक्ला उर्फ दद्दा पुत्र श्रीकांत शुक्ला निवासी कुड़ासन बाजार दातौली के रूप में हुई, जबकि उसके साथ आई लड़की उसी युवक की है, जिसका नाम माही बताया गया। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। यह व्यक्ति शातिर अपराधी है। उसको पकड़ने के लिए दतौली चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस टीम के साथ लगाया गया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular