Tuesday, February 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: झाड़ फूंक के चक्कर मे युवती की गई जान

Gonda News: झाड़ फूंक के चक्कर मे युवती की गई जान

संवाददाता

गोण्डा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र में झाड़ फूंक के चलते एक युवती की मौत हो गई। मृतका के पिता ने कोतवाली में झाड़ फूंक करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सरा आज्ञाराम मजरा राजा सीर निवासी पलटू राम पुत्र जगराम ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री अलका देवी (19) की बीते 4-5 दिन से तबियत खराब थी। उसे जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया। आराम न मिलने पर जिला अस्पताल में भी उसका उपचार करवाया गया। चिकित्सीय परीक्षण में कोई बीमारी नहीं मिली। इसी कारण से लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन घर वाले लड़की को वापस घर लेकर चले आये। जहां मंगलवार की रात में उसकी मृत्यु हो गई। पलटू राम का आरोप है कि घर के बगल रह रहे राजकुमार मौर्या से कुछ दिन पहले अपनी पुत्री का झाड़फूंक कराया था तभी से उसकी लड़की की तबियत खराब हुई, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें : नामी अपराधी निकला ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का लुटेरा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular