समीक्षा बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित 04 अधिकारियों का वेतन रोका
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न होने के बाद बुधवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रथम बैठक कर समीक्षा की। डीएम ने समीक्षा बैठक से बिना सूचना के नदारद चार अधिकारियों क्रमशः यूपी सिडको के एक्सईएन, यूपीआरएनएन के एक्सईएन, यूपीपीसीएल के एक्सईएन तथा यूपीआरएनएसएस का वेतन रोकने तथा बिना डीएम की अनुमति के ग्राम पंचायत सराय जरगर विकास खण्ड झंझरी में पंचायत भवन गिराने पर ग्राम विकास अधिकारी/प्रभारी एडीओ पंचायत झंझरी अनूप श्रीवास्तव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी कि उनकी बैठक में कोई भी अधिकारी अपना प्रतिस्थानी नहीं भेजेगा अन्यथा विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। समीक्षा बैठक में डीएम ने सबसे पहले मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले वन टांगिया ग्रामों की समीक्षा की। जिलाधिकारी निर्देश दिए कि वन टांगिया गांवों में आवास, विद्युत, सड़क व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से हर लाभार्थी को संतृप्त किया जाय। निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने कार्यदायी संस्था यूपीसिडको द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिसवा मनकापुर का निर्माण कार्य, पुलिस अवासा का निर्माण कार्य, नन्दिनी नगर इन्डोर स्टेडियम का निर्माण कार्य, कृषि कल्याण केन्द्र बेलसर, लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर, आसरा आवास, नरैचा छपिया में लोहिया पार्क, तरबगंज में पाराशर ऋषि आश्रम सुन्दरीकरण, मिशन कायाकल्प, गन्ना मूल्य भुगतान, खाद्यान्न वितरण एवं कोटे की रिक्त दुकानों का आवंटन, श्रम योगी मानधन योजना, श्रमिक पंजीयन, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं, नहरों की सिल्ट सफाई पीएम किसान सम्मान निधि सहित समस्त पेंशन योजनाओं तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित हो रहे निर्माण कार्यों के लिए उपलब्ध बजट के उपयोग का उपयोगिता प्रमाणपत्र देते हुए तत्काल बजट की मांग कर लें तथा पूर्ण कार्यों की तकनीकी टीम से जांच कराकर हैण्ड ओवर कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
यह भी पढें : स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में 20 स्थानों पर डाले जाएंगे वोट
निराश्रित गोवंशों की समीक्षा में दौरान डीएम ने मानक अनुरूप गोवंश संरक्षित कराए जाने एवं निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर प्रभावी कार्ययोजना एवं कार्यवाही करने के निर्देश सीवीओ को दिए हैं। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका के डीपीएम नितेश राठौर द्वारा अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे म जानकारी दी गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं के साथ ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रतिभाग कराएं जिससे जनपद गोण्डा को स्वच्छता में अच्छी रैंकिंग मिल सके। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीएमओ डा. आरएस केसरी, डीएफओ आरके त्रिपाठी, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीसी मनरेगा संत कुमार, डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सविता, डीएचओ मृत्युंजय सिंह, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, डीआईओएस राकेश कुमार सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
एक अपील
प्रिय साथियों,
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। यूनियन के वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
