प्रदीप पाण्डेय
गोंडा। इटियाथोक ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहनौन में जांच करने पहुँचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल को उचित दर विक्रेता की दुकान बंद मिली। इस पर नाराजगी जताते हुये उन्होंने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल गांव में क्रॉप कटिंग के लिए पहुँचे थे। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर कोटेदार की शिकायत की गई। मौके पर हकीकत देखने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जब उक्त राशन की दुकान पर पहुँचे तो राशन वितरण ठप था तथा दुकान भी बंद मिली। वितरण दिवस और समय होने के बावजूद कोटेदार मौके से नदारत मिला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौजूद ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बाद में इसी पंचायत में दो पक्षों के बीच वर्षों से चले आ रहे नाली विवाद का निपटारा कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रकरण में जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है। उचित दर विक्रेता के खिलाफ जांचकर उचित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कैदी के प्राइवेट पार्ट में फंसी बोतल, निकालने की कोशिश में पेट में घुसी

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
