जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल की रिपोर्ट पर बीते शनिवार को सदर तहसील में आयोजित तहसील स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित 10 अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण रोक दिया है। बताते चलें कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन के उच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके बावजूद सदर तहसील के 10 अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी मुजेहना, झंझरी, पण्डरी कृपाल, मुजेहना, इटियाथोक व रुपईडीह के सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), इटियाथोक के सहायक विकास अधिकारी (कृषि), यहीं के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक वन संरक्षक तहसील सदर तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर बीते शनिवार को आयोजित तहसील स्तरीय समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों से अनुपस्थिति के सम्बंध में उत्तर प्राप्त होने व इस सम्बंध में निर्णय होने तक वेतन आहरण बाधित कर दिया है। मुख्य कोषाधिकारी को इस आदेश का अनुपालन करने के लिए पत्र भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : देश के टाप टेन IAS अफसरों में चुने गए गोण्डा के संतोष मिश्रा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
