Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जुगेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Gonda News : जुगेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज, गोण्डा। शिव आराधना का पवित्र मलमास माह चल रहा है। श्रद्धालु भक्त जन शिव मंदिरों पर जलाभिषेक को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन कोरोना महामारी के चलते भीड़ भाड़ इकट्ठा होने पर रोक है। यहां शिव मंदिरों पर नित्य भीड रहती थी, वहां पहले की अपेक्षा श्रद्धालुओं का आगमन कम होता है। थाना क्षेत्र के काजीदेवर में प्राचीन जुगेश्वर नाथ मन्दिर पर मलमास माह के दुसरे सोमवार को ऊं नमः शिवाय, बोल बम जय बाबा जुगेश्वर नाथ के उद्घोष जयकारे के साथ महिला पुरुष तथा बच्चों ने सोशल डिस्टेसिग का पालन करते हुए जलाभिषेक किया। पंडित पुरोहित शिव आराधना में लीन रहे। जलाभिषेक के लिए स्थानीय लोग तथा पुलिस द्वारा महिला पुरुष के लिए सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग करायी गयी थी। एक दूसरे से उचित दूरी के तहत श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। किसी तरह से अप्रिय घटना को रोकने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए कहोबा चौकी प्रभारी भोला शंकर, हमराही कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार, कांस्टेबल लाल बहादुर, महिला कांस्टेबल रिंकी, लाजवंती, सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular