Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जीने से गिरकर शिक्षक की मौत

Gonda News: जीने से गिरकर शिक्षक की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। छत से उतरते समय जीने से गिरने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने गोण्डा के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना तरबगंज के ग्राम पंचायत खडोरा निवासी मनीष कुमार उपाध्याय (38) लखीमपुर खीरी में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पर तैनात थे। करीब दो माह पूर्व उनका गोण्डा जनपद में स्थानांतरण हुआ था, लेकिन अभी गोण्डा में कोई स्कूल आवंटित नहीं हुआ था। चाचा हरिभान दत्त उपाध्याय ने बताया कि मनीष कुमार उपाध्याय की शादी मेरठ जनपद में तुलसी के साथ हुई थी। मनीष के एक आठ साल की बेटी मनस्वी भी है। चाचा के मुताबिक मनीष दो भाई थे। छोटा भाई हिमांशु उपाध्याय रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है। माता, पत्नी तुलसी व भाई हिमांशु उपाध्याय की पत्नी रगड़गंज में बने मकान में रह रहे थे। करीब दो बजे मनीष कुमार उपाध्याय छत पर गए हुए थे। छत से उतरते समय जीने से गिर पड़े। सूचना पाकर सूचना पाकर तुरंत गोण्डा के एक निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विकास सिंह, ललित मिश्र प्रधान बकसैला सहित समाज के अन्य लोगों ने शिक्षक मनीष कुमार उपाध्याय के असामयिक मृत्यु पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें : गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए पांच लोग नदी में डूबे

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular