जिला अस्पताल में फीता काटकर डीएम ने किया महा अभियान के छठें चरण का शुभारम्भ
संवाददाता
गोण्डा। बच्चों के लिए कोरोना रोधी टीके का इंतजार कर रहे जिले के अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार से 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने का महाअभियान शुरू हो गया। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड वैक्सीनेशन अभियान का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड टीकाकरण महाभियान के इस छठे चरण में 12 से 14 वर्ष आयु के 01 लाख 45 हजार 460 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि सभी अभिभावक बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं जिससे बच्चों में कोरोना वायरस से लड़ने की शक्ति विद्यमान रहे। जिलाधिकारी ने टीकाकरण अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित। मुझे बताते हुए खुशी है कि 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60 से अधिक आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा बच्चों के परिजनों व 60 प्लस आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि प्रिकॉशन डोज को लेकर भी कुछ नियम बदले गए हैं। अब 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज ले सकता है। इसके लिए बनाई गईं अनिवार्यताओं को खत्म कर दिया गया है। दरअसल, पहले फ्रंट लाइन वर्कर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के लिए ही प्रिकॉशन डोज की अनुमति दी गई थी। टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सीएमओ डा. आरएस केसरी, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डा. एसके रावत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जयगोविन्द सिंह, डीएमसी शेषनाथ सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ विनय डांगे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बच्चों को लगेगी ‘कार्बेवैक्स’ वैक्सीन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने वैक्सीन के बारे में बताया कि 12 से 14 साल तक के बच्चों को ‘कार्बेवैक्स’ लगाई जानी है। इस वैक्सीन को बायोलॉजिकल ई कंपनी ने बनाया है। कार्बेवैक्स एक रिकॉम्बिनेंट प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। यह कोरोना वायरस की सतह पर पाए जाने वाले प्रोटीन से बनी है। यह स्पाइक प्रोटीन ही वायरस को शरीर की कोशिकाओं में घुसने में मदद करता है। इसके बाद वायरस अपनी तादाद बढ़ाकर शरीर में संक्रमण फैलाना शुरू करता है। यह वैक्सीन को एमआरएनए और वायरल वैक्सीन की तरह केवल स्पाइक प्रोटीन को निशाना बनाती है, लेकिन तरीका अलग होता है। कार्बेवैक्स की भी दो खुराक लगवानी होगी। सीएमओ ने बताया कि यह अभियान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलेगा। जनपद के समस्त सीएचसी सिहत जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। वहीं ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सामुदायिक-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अभियान चलेगा। डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ विनय डांगे ने बताया कि कार्बेवैक्स खास बच्चों के लिए है। टीके की दो खुराक बच्चों को लगाई जाएंगी। पहला टीका लगने के 28 वें दिन दूसरी डोज दी जाएगी। वहीं यूनिसेफ के डीएमसी शेषनाथ सिंह ने कहा कि टीका लगवाने के लिए बच्चों को पहले से पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। मौके पर पंजीकरण होगा और टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड दिखाना होगा।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
एक अपील
प्रिय साथियों,
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। यूनियन के वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
