Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जिले में शनिवार को मिले 66 नए मरीज

Gonda News : जिले में शनिवार को मिले 66 नए मरीज

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में शनिवार को 66 नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 757 हो गई है। इसके साथ ही 12 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। आज शाम मिली गैर आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान जिले में कुल 66 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 757 हो गई है। शनिवार को 18 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही अब तक 317 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 428 है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। आधिकारिक आंकड़े जारी होने के बाद आंकड़ों में मामूली फेरबदल हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular