Wednesday, March 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जिले में पांच हजार सदस्य बनाएगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

Gonda News: जिले में पांच हजार सदस्य बनाएगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

ललित मिश्र बनाए गए जिला सदस्यता प्रमुख तथा प्रमिला सिंह पण्डरी की संयोजक नामित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपदीय इकाई की एक बैठक स्थानीय रानी पुरवा जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामानंद तिवारी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ रामानंद ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हित के साथ ही छात्र हित का भी चिन्तन करने वाला राष्ट्रवादी शिक्षक संगठन है। उन्होंने जनपद के शिक्षकों से मान्यता प्राप्त संगठन में जुड़ने का आवाहन किया।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान प्रारम्भ हो गया है। इस वर्ष जनपद में पांच हजार सदस्यता का लक्ष्य संगठन ने निर्धारित किया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अधिकाधिक संख्या में शिक्षकों को संगठन का सदस्य बनाने का निर्देश दिया। सदस्यता को गति प्रदान करने के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ललित मिश्र को जिला सदस्यता प्रमुख बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने प्रमिला सिंह को पंडरी ब्लॉक की संयोजक नामित किया। निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने पदोन्नति प्रक्रिया की बाधाओं को दूर करने के लिए प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है जो जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकारियों/विभागीय मंत्री से मिलकर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास करेगी। जिला संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने अन्य समस्याओं जैसे नवनियुक्त, पारस्परिक स्थानांतरण में आए शिक्षकों के एरियर भुगतान, मृतक आश्रित नियुक्ति में अनावश्यक विलम्ब करने आदि समस्याओं के लिए अतिशीघ्र अधिकारियों मिलकर निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हंसराज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह, नवरत्न सिंह, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, गुलाम नबी, ब्लॉक अध्यक्ष गण राम राज इटियाथोक, सुशील पाण्डेय मुजेहना, घनश्याम शुक्ल रुपईडीह, सत्यव्रत वर्मा बेलसर, विवेक उपाध्याय नवाबगंज, जगन्नाथ त्रिपाठी छपिया, ब्लॉक संयोजक गण अतुल तिवारी हलधरमऊ, दीपक श्रीवास्तव कटरा बाजार, कृष्ण कुमार गुप्ता, भाष्कर दुबे, अब्दुल हलीम, सत्यम श्रीवास्तव, आनन्द सिंह, मनोज शुक्ल, सत्य प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Gonda News: जिले में पांच हजार सदस्य बनाएगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
विनोद कुमार बने कर्नलगंज के ब्लाक संयोजक

इस बीच राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कर्नलगंज ब्लाक इकाई की बैठक मण्डल महामंत्री गजाधर सिंह की अध्यक्षता में कर्नलगंज कस्बे में हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। सर्व सम्मति से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैसन पुरवा के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को कर्नलगंज ब्लाक का ब्लाक संयोजक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के तहत उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। मण्डल महामंत्री एवं शैलेन्द्र चंद्र पाल ने उनका माला पहना कर स्वागत किया। विनोद कुमार ने आश्वासन दिया कि शिक्षक समस्या का यथा योग्य समाधान कराया जायेगा। सभी अध्यापक गण सदस्यता ग्रहण कर संघटन को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर कमलेश यादव, हरि प्रसाद, अनुराग, आलोक दीक्षित, आनंद कुमार वर्मा, राकेश यादव, कमल किशोर सिंह, शांति चंद, चेतराम यादव, गायत्री यादव, मो. मेराज, नरेंद्र शर्मा, परशुराम वर्मा, अमित यादव आदि संकुल शिक्षक और प्रधानाध्यापक गण उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular