Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया सिंधियत दिवस

Gonda News : जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया सिंधियत दिवस

संवाददाता

गोण्डा। भारतीय सिंधु सभा देवीपाटन मंडल विभाग द्वारा जिले के सखी बाबा आसुदा राम आश्रम में बड़ी ही धूमधाम के साथ सिंधियत दिवस मनाया गया। यह जानकारी भारतीय सिंधु सभा के विभाग संयोजक अनिल जिज्ञासु ने दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक राम प्रकाश गुप्ता, स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक एडवोकेट पंकज अग्रवाल एवं जिला प्रचारक अविनाश कुमार ने भाग लिया। कार्यक्रम में सबसे पहले राम प्रकाश गुप्ता का सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी एवं कैलाश चंद्र रायतानी ने, पंकज अग्रवाल का पूज्य झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष मथुरादास लधानी व जगदीश चंद्र लधवानी एवं अविनाश कुमार का किशन राजपाल व पूर्व भाजपा सभासद भोला सिंह द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

Gonda News : जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया सिंधियत दिवस

इस मौके पर राम प्रकाश गुप्ता ने सिंधी समाज के पूर्वजों द्वारा संघ में की गई सेवाओं के बारे में बताते हुए पूरे देश में भारतीय सिंधु सभा की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश रायतानी, कैलाश लधवानी, सुशील रायतानी राजेश रायचंदानी, मनोहर बलेचा, केशव ठक्कुर, मुकेश धनकानी, रॉबिन ठक्कुर, गिरधर गोपाल रायतानी, तनु भैया, शीतल लधानी, गोपी अमलानी, रवि अमलानी, नीरज तलरेजा, सनी लालवानी, समता धनकानी, वंदना रायतानी, पूजा रायतानी, वर्षा रायतानी, सारिका बलेचा, विनीता राजपाल, हेमा चैनानी, इंदिरा दीदी, दीपा लालवानी आदि लोग उपस्थित रहे।

Gonda News : जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया सिंधियत दिवस

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

Gonda News : जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया सिंधियत दिवस

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular