असंगठित क्षेत्र के कामगारों से डीएम की अपील, जल्द बनवाएं ई श्रम कार्ड
संवाददाता
गोण्डा। जिलधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया है कि जनपद में 8 लाख 89 हजार कर्मकारों का पंजीयन कराने का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष अब तक एक लाख ग्यारह हजार से अधिक कर्मकारों द्वारा पंजीयन करा कर ईश्रम कार्ड प्राप्त किया जा चुका है। सात लाख 77 हज़ार कर्मकारों का पंजीयन अभी कराया जाना शेष है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी आशा बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, रसोइया, मनरेगा श्रमिक तथा श्रम विभाग में पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों व अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों जो अपना काम करते हैं जैसे खेतिहर मजदूर, धोबी, दर्जी, रेहडी वाले, खोमचे वाले का ईश्रम कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले कामगारों को प्रधानमंत्री की ओर से दो लाख रुपए का जीवन बीमा, आरोग्य (गोल्डन कार्ड) तथा किसी भी आपदा के दौरान सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने से कामगारों को अन्य प्रकार के भी लाभ प्राप्त होगें। इसलिए असंगठित क्षेत्र के कामगार पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करा लें। ईश्रम पोर्टल पर कामगार स्वयं या जनसुविधा केंन्द्र पर आधार व बैंक पासबुक ले जा कर पंजियन करा के ईश्रम कार्ड प्राप्त कर सकता है।
यह भी पढ़ें : नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए चार जुआरी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
