Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जिले में एक और मौत, राधाकुंड इलाका सील

Gonda News: जिले में एक और मौत, राधाकुंड इलाका सील

संवाददाता

गोण्डा। जिले में शहर के राधाकुंड मोहल्ले में कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी। गुरुवार को एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव होने से इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। बताया जाता है कि पहले से ही इलाज भी हो रहा था। यहां मौत की सूचना के बाद राधाकुंड इलाका भी सील कर दिया गया है। इससे पहले चौक इलाका पहले ही सील किया जा चुका है। कोरोना पॉजिटिव की मौत की सूचना पर नगरपालिका ने संक्रमित के घर व वार्ड को सैनिटाइजेशन कराकर बैरिकेडिंग कर मोहल्ले को सील कर दिया है। परिवार वालों को होम क्वारंटाइन किया गया है। मृतक के सम्पर्क में आने वालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular