Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जिले के तीन अस्पतालों को मिली कायाकल्प अवार्ड की...

Gonda News : जिले के तीन अस्पतालों को मिली कायाकल्प अवार्ड की सौगात

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। सरकारी अस्पतालों के बेहतर रखरखाव को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कायाकल्प अवार्ड योजना में इस वर्ष जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरस्कार के लिए नामित हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 के इस अवार्ड हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का तीन चरणों में (इन्टर्नल, पियर एवं एक्सटर्नल) असेसमेंट किया गया। इसमें समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अस्पताल परिसर में साफ़-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के विभिन्न मानकों पर अस्पतालों को स्कोर दिया गया, जिसमें सूबे की 265 चिकित्सा इकाईयां 70 प्रतिशत या उससे अधिक स्कोर प्राप्त कर अवार्ड हेतु अर्ह पायी गयीं। यह जानकारी देते हुए क्वालिटी एसोरेंस के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ एपी सिंह ने बताया कि मिशन निदेशक द्वारा प्रदेश भर के सीएमओ को जारी आदेश में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कायाकल्प अवार्ड स्कीम के तहत चयनित अस्पतालों की सूची के साथ कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत अवार्ड प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु पुरस्कार धनराशि और उक्त धनराशि के उपयोग हेतु वित्तीय दिशा-निर्देश दिए गये हैं। भारत सरकार के मानकानुसार इस वर्ष के अवार्ड योजना में जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी करनैलगंज को 73 प्रतिशत, कटरा बाज़ार को 72.86 प्रतिशत तथा पण्डरी कृपाल को 70.86 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीनों सीएचसी को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार की राशि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आवंटित की गयी है।

यह भी पढें : बंद मकान में धमाका, गृह स्वामी हिरासत में

बता दें कि रायबरेली जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह ने एक्सटर्नल असेसमेंट में 98.29 प्रतिशत स्कोर के साथ राज्य में पहला स्थान तथा देवरिया जनपद के सीएचसी लार ने 94.71 प्रतिशत स्कोर के साथ दूसरा स्थान हांसिल किया है। इन दोनों स्वास्थ्य केन्द्रों को राज्य स्वास्थ्य समिति क्रमशः छः लाख रुपये तथा चार लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि आवंटित की गयी है। क्वालिटी एश्योरेंस के जिला परामर्शदाता डॉ सुशील कुमार ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार कायाकल्प अवार्ड हेतु अर्ह चिकित्सा इकाईयों को नियमानुसार प्रवधानित धनराशि का 75 प्रतिशत इकाई के चिन्हित गैप क्लोजर, सुदृंढ़ीकरण, रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित किये जाने में उपयोग की जाएगी, जिससे कि चिकित्सालय के कायाकल्प स्कोर में वृद्धि हो सके। इसके अलावा धनराशि के 25 प्रतिशत का उपयोग अवार्ड समारोह, अधिकारियों कर्मचारियों को कैश इंसेंटिव गिफ्ट, अधिकारियों कर्मचारियों को नजदीकी स्थानीय स्थल की नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफाईड चिकित्सा इकाई पर एक्सपोजर भ्रमण तथा कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण से सम्बंधित सामग्रियों के अपग्रेडेशन में उपयोग किये जाने का निर्देश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किया गया है। सीएमओ डॉ आरएस केसरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक साथ तीन चिकित्सा इकाईयों को कायाकल्प अवार्ड मिला है, जो कि जिले के अन्य सभी चिकित्सा इकाईयों के लिए प्रेरणीय है। अन्य इकाई भी कायाकल्प अवार्ड हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूर्ण तैयारी में रहेंगे, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोगी जरूरी है। टीम वर्क से ही पुरस्कार मिलना संभव हो सकेगा। अवार्ड घोषित किए जाने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम अमरनाथ, डीसीपीएम डॉ आरपी सिंह, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ आमिर खान व क्वालिटी एश्योरेंस की टीम के साथ-साथ तीनों स्वास्थ्य इकाईयों के अधिकारियों कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Gonda News : जिले के तीन अस्पतालों को मिली कायाकल्प अवार्ड की सौगात
डॉ सुशील कुमार

यह भी पढें : हत्या व लूट के मामले में आजीवन कारावास

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular