Wednesday, February 11, 2026
HomeखेलGonda News : जिले के खिलाड़ियों ने कायम रखा खेलकूद प्रतियोगिता में...

Gonda News : जिले के खिलाड़ियों ने कायम रखा खेलकूद प्रतियोगिता में दबदबा

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में स्थानीय जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में गोण्डा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। श्रावस्ती जनपद दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विजेताओं को सम्मानित किया। वरिष्ठ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं अलग-अलग कराई गईं। प्रतियोगिता में गोण्डा के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पुरस्कार जीते। श्रावस्ती दूसरे नंबर पर रहा। सीडीओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें बस प्लेटफार्म मिलने की जरूरत होती है। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में गोण्डा के दीपक पाल, 400 मीटर में शिवम सिंह, 1500 मीटर में सुजीत, तीन हजार मीटर में सुजीत चतुर्वेदी अव्वल रहे। लंबीकूद में श्रावस्ती के आशीष, गोलाफेंक में अरुण कुमार, चक्का फेंक में गोण्डा के अंकित सिंह, वालीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में भी गोंडा की टीम ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में गोण्डा की रोशनी, 400 मीटर में अर्चना, 1500 मीटर में अर्पणा शुक्ला व तीन हजार मीटर की दौड़ में श्रावस्ती की रानी पाठक पहले स्थान पर रहीं। लंबीकूद में गोण्डा की प्रिया शुक्ला, गोला फेंक व चक्का फेंक में शाहीन बेबी अव्वल रहीं। वालीबॉल में श्रावस्ती व कबड्डी में गोण्डा की टीम ने जीत दर्ज की। देवेश शुक्ल, अजय वर्मा, व्यायाम प्रशिक्षक तरुण तिवारी, सन्नो यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रियंका श्रीवास्तव, आयुषी, प्रिया यादव, राहुल, दीप कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म के बाद शिक्षिका की हत्या के आरोपी को उम्रकैद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular