Wednesday, February 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जिले की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी प्रसपा-सुरेश शुक्ल

Gonda News: जिले की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी प्रसपा-सुरेश शुक्ल

सितम्बर माह में होगा गोण्डा में पार्टी का मण्डलीय सम्मेलन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) देवीपाटन मंडल गोण्डा के मंडल प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा एवं सह मंडल प्रभारी फरहत अब्बास की मौजूदगी में पार्टी के गोण्डा इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल के अध्यक्षता में संपन्न हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाकर जनपद की सातों विधानसभा सीटों सहित मंडल के सभी विधानसभा सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ कर सफलता हासिल करने का प्रयास करने एवं सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में मंडल मुख्यालय गोण्डा पर मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
मंडलीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए प्रसपा गोण्डा के जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ल ने बताया कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में मंडल मुख्यालय गोंडा पर आयोजित मंडलीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव जी करेंगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं नागरिक एकता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम मुनीजर चौधरी, बल्लीपुर नवाबगंज निवासी अनुपम कुमार पासवान सहित दर्जनों लोगों ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा एवं सह मंडल प्रभारी फरहत अब्बास की मौजूदगी में प्रसपा गोण्डा के जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल ने सभी लोंगो को पार्टी का ध्वज प्रदान कर सदस्यता ग्रहण कराया। बैठक का संचालन प्रमुख जिला महासचिव जमाल मोहम्मद चौधरी ने किया। बैठक में मदन मोहन मिश्रा, विनय मिश्रा, मंशाराम मिश्रा, वीरेंद्र गौतम, अंकित शुक्ला, हाजी मुबारक अली, राम सागर भारती, मोहित सलमानी, जाबिर अनीश सिद्दीकी, अरबी एडवोकेट, आनंद वर्मा एडवोकेट, अब्दुल अतीक, सुनील शुक्ला, देवी प्रसाद तिवारी सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने एवं उत्तर प्रदेश में प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव जी के अगवाई में सरकार बनाने का संकल्प लिया। सिंचाई विभाग के सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष बलरामपुर आयाज मुस्तफा खान, जिलाध्यक्ष बहराईच मोहम्मद वसीम, जिलाध्यक्ष श्रावस्ती राम कृपाल यादव, मंटू काज़ी प्रभारी गोण्डा सदर, नवाब अली अकबर, मोहम्मद मेहताब, हर्षवर्धन पांडेय, परवेज़ सलमानी सहित प्रमुख नेताओं के मैजूदगी में चारों जनपदों से बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओ ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  इन हसीनाओं से बना लें दूरी, ये कर सकती हैं बर्बाद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular