Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Gonda News: जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

संवाददाता

गोण्डा। एनआरएलएम के उपायुक्त नरेश बाबू सविता की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत ने वित्तीय वर्ष 2020-21 की कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, युवाओं का अभिमुखी करना, व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम एवं सहायता अभियान, बुनियादी व्यवसायिक शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन एवं कैरियर परामर्श, कोविड-19 रोकथाम, डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एवं टीमों की स्थापना, यूथ लेड फिट इंडिया मूवमेंट, युवा मंडलों को स्पोर्टस सामग्री, विकास खंड स्तरीय खेलकूद समागम, जिला स्तरीय कला एवं सांस्कृतिक संवर्धन कार्यक्रम, क्लीन विलेज ग्रीन विलेज पर युवाओं का प्रशिक्षण, जन जागरण अभियान पर युवाओं का प्रशिक्षण, युवा मंडल विकास कार्यक्रम एक्शन प्लान तैयार करने हेतु, राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन, जिला युवा सम्मेलन, महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ समारोह आयोजन, स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान, स्वच्छता पखवाड़ा, उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार तथा देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी, कैप्टन राजेश द्विवेदी हिंदुस्तान स्काउट सचिव, रुचि मोदी समाजसेवी और विनय श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर तरंग सारस्वत जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र, प्रदीप कुमार त्रिपाठी जिला युवा कल्याण अधिकारी, विनय श्रीवास्तव प्रशिक्षण नेहरू युवा केंद्र मनोज श्रीवास्तव लेखाकार, आनंद तिवारी यूथ लीडर, विकास तिवारी, आनंद प्रसाद शुक्ला, देवानंद सिंह व हिमांशु कश्यप आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : कोटे की दुकानों को लेकर अधिकारियों को आयुक्त का नया निर्देश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular