Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जिला पुलिस ने चोरी के 51 मोबाइल बरामद कर मालिकों...

Gonda News: जिला पुलिस ने चोरी के 51 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाया

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने खोये हुए मोबाइलों की शीघ्र बरामदगी कर उनके स्वामियों को सुपुर्द करने के निर्देश सर्विलांस/एसओजी टीम को दिए थे। इस परिपेक्ष्य में सर्विलांस टीम द्वारा खोये हुए प्रत्येक मोबाइल की लगातार ट्रैकिंग की गयी तथा ट्रेस होने पर एसओजी टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों से मोबाइलों को बरामद किया गया। सर्विलांस व एसओजी टीम द्वारा खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए किये गए प्रयासों के फलस्वरूप वीवो, रेडमी, ओप्पो ,सैमसंग, रियलमी आदि कम्पनियों के 51 मोबाइल बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को उनके स्वामियां को पुलिस कार्यालय में बुलाकर उनके सिपुर्द किया। बरामद किए गए समस्त मोबाइलों की अनुमानित मूल्य लगभग 07 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक ने खोए हुए मोबाइल को बरामद करने वाली सर्विलांस/एसओजी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। मोबाइल स्वामियों ने एसपी और गोण्डा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Gonda News: जिला पुलिस ने चोरी के 51 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाया

यह भी पढ़ें :  सामने आई पुलिस कर्मियों की संवेदनहीनता, हुए लाइन हाजिर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular