एक लाख से ज्यादा के जाली नोट व जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिला पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख से ज्यादा के जाली नोट व उपकरण बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने आज पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि जिले के कोतवाली नगर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को जाली नोट बनाने वाले गैंग के 05 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,02850 रुपए के जाली नोट, 15,000 रुपए के असली नोट तथा जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद किया है। उन्होने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अर्जुन गोस्वामी पुत्र मनोहर निवासी कुम्हरौरा थाना कर्नलगंज, विश्वनाथ सिंह पुत्र भगौती सिंह निवासी तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज, राममूरत सिंह पुत्र स्व. राज बहादुर सिंह निवासी रामपुर थाना वजीरगंज, शमशाद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ढोढेपुर थाना तरबगंज तथा ताज मोहम्मद पुत्र गफ्फार निवासी चन्दापुर पूरे सीर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त गणों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना अर्जुन गोस्वामी है। यह गैंग अपने सदस्यों के साथ काफी दिनों से मिलकर जाली नोट छापने का कारोबार किया करते थे तथा बाजार में असली नोटों के साथ जाली नोटों की खपत भी किया करते थे। अभियुक्तों के विरुद्ध भादवि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम शामिल रही।
यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
