संवाददाता
गोण्डा। जिले के अपराध शाखा की पुलिस ने जालसाजी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध श्रीमती अभिलाषा पत्नी राजेश कुमार निवासी असिधा ने अपने पिता की जमीन कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा करा लेने के सम्बंध में भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 352, 504, 506 भादवि के तहत खरगूपुर थाने में अभियोग दर्ज कराया था। प्रकरण की विवेचना अपराध शाखा को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ दधिबल दुबे पुत्र स्व. मुन्नालाल निवासी तिवारी पुरवा कमड़ावा थाना खरगूपुर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड न्यायालय रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें : विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में तेवर में दिखे डीएम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
