जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला पर जानलेवा हमले के आरोपी को दस वर्ष की कैद और आठ हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी घनश्याम पांडेय ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम चंदवतपुर घाट पथरकट डेरा निवासी राम दयाल पुत्र राम खेलावन ने 22 सितंबर 2020 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी चाची सीतापती पत्नी रामू आसपास के गांवों में सिलबट्टा छीनने का काम करती है। झलिया के पास रामू पासी से उसकी कहासुनी होने लगी तो रामू पासी ने तैश में आकर जान से मारने की नीयत से छीनी, हथौड़ी व चाकू से सीतापती के सिर व चेहरे पर कई वार किए। वह गिरकर बेहोश हो गई और रामू मौके से भाग गया। विवेचना के दौरान जानलेवा हमले के अपराध का साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी रामू पासी पुत्र समय प्रसाद निवासी ग्राम चंदवतपुर घाट पथरकट डेरा थाना कोतवाली देहात के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सत्र परीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट मो. नेयाज अहमद अंसारी ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों तथा उभय पक्षों के गवाहों के बयान व जिरह के आधार पर आरोपी रामू पासी को दलित महिला पर जानलेवा हमले का दोषी पाया। उन्होंने आरोपी रामू पासी को जानलेवा हमले के जुर्म में दस वर्ष का साधारण कारावास तथा आठ हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
यह भी पढें : कार खाई में गिरी, तीन भाइयों सहित चार की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
