Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जानें, NSS शिविर में ग्रामीणों को क्या समझा रहीं...

Gonda News : जानें, NSS शिविर में ग्रामीणों को क्या समझा रहीं छात्राएं

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज के छात्राओं के बालक भगवान इण्टर कालेज जयनगरा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिविर के दूसरे दिन भी शुक्रवार को अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं द्वारा प्रार्थना और व्यायाम से प्रातःकाल की शुरुआत हुई। वालीबाल, खो-खो आदि खेल प्रतियोगिताओं की विजेता टीम को मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा तिवारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
यह जानकारी देते हुए कालेज की मीडिया प्रभारी डा. आशू पाण्डेय ने बताया कि सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का आयोजन प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव के संरक्षण में तथा कार्यक्रमाधिकारी डा. नीतू सिंह, डा. मौसमी सिंह, श्रीमती किरन पाण्डेय के नेतृत्व में बालक भगवान इण्टर कालेज गोण्डा में रंगारंग कार्यक्रम के साथ चल रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकरी डा जितेन्द्र सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर 09 मार्च तक केवल दिन में चलेगा। एनएसएस की छात्राओं द्वारा जयनगरा व इन्द्रापुर गांव को गोद लिया गया है, जिसमें सात दिन छात्राएं कोविड वैक्सीन, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, जनसंख्या नियन्त्रण आदि पर ग्रामीणों को जागरूक करेंगी। छात्राओं ने छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित किया। उदघाटन समारोह में आस्था तिवारी, आरिबा फातिमा, अन्नपूर्ण चौरसिया, प्रियंका वर्मा, निधि तिवारी ने स्वागत गीत तथा पूजा गुप्ता, आकांक्षा श्रीवास्तव ने भू्रण हत्या पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया। अर्पिता, जेबा, प्रियंका आदि ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित भोजन की जानकारी दी। शिविर को चार समूह में मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानन्द और अब्दुल कलाम में बांटा गया है जिसका नेतृत्व क्रमशः पूजा शुक्ला, अंशिका सिंह, कृतिका श्रीवास्तव व छाया पटवा कर रही हैं। कार्यक्रम का समापन लक्ष्य गीत से किया गया। इस मौके पर विजय प्रकाश, दिनेश श्रीवास्तव समेत छात्राएं अंशिका सिंह, छाया, अनीशा, प्रिया, अरीबा, लक्ष्मी, हिमांशी, गीता, शिक्षा, प्रीती, गुड़िया, मानसी आदि मौजूद रहीं।

Gonda News : जानें, NSS शिविर में ग्रामीणों को क्या समझा रहीं छात्राएं
कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular