जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने जनपद के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर लें। विगत 10 वर्षो में होली व शबेरात त्योहारों पर यदि कोई विवाद हुआ हो तो सम्बन्धित अराजक तत्वों के विरुद्ध समय से सख्त निरोधात्मक कार्यवाही करें। साथ ही हल्का प्रभारी और बीट आरक्षियों के माध्यम से थाना क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त होलिका दहन के स्थानों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि होलिका रखने वाले स्थलों पर कोई विवाद नहीं है। यदि कोई विवाद संज्ञान में आता है तो सम्बन्धित उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को तत्काल अवगत कराते हुए समस्या का निस्तारण कराएं। वह सोमवार की देर शाम पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को त्यौहारों के बारे में सम्बोधित कर रहे थे।
एसपी ने कहा कि होली और शबेरात का पर्व एक ही दिन पड़ने के कारण धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल लगा दिया जाय। दूसरे सम्प्रदाय के लोग मस्जिद आदि में नमाज पढने निकलेंगे, इस दौरान विशेष सतर्कता रखी जाय। एस-10 के सदस्यों के साथ गोष्ठी कर इन्हें भी त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिम्मेदारी सौंपते हुए सक्रिय रखा जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वह व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को अवैध व कच्ची शराब के निर्माण व विक्री के खिलाफ भी सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। आगामी त्यौहारों में सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए किसी प्रकार की कोताही न बरती जाय। किन्तु होली के पर्व पर ऐसा कोई कार्य न किया जाय, जिससे किसी की स्वतंत्रता को आघात पहुंचे। इस अवसर पर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति समेत समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी, निरीक्षक प्रज्ञान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें : LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
