Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जानें, क्या है नवागत DM की सर्वोच्च प्राथमिकता

Gonda News : जानें, क्या है नवागत DM की सर्वोच्च प्राथमिकता

स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए सृजित करेंगे भयमुक्त वातावरण

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराना मेरी शीर्ष प्राथमिकता होगी। यह बात नवागत जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने गुरुवार को जिलाधीश पद का कार्यभार सम्हालने के बाद कलेक्ट्रेट सभाकार में पत्रकारों से परिचय के दौरान कही। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को जिले की सात विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। पिछले लोकसभा व विधान सभा चुनावों के दौरान कम मतदान प्रतिशत वाले मतदेय स्थलों की सूची तलब की है। कारणों की समीक्षा करके उन मतदेय स्थलों समेत सम्पूर्ण जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मीडिया के माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिया जाता है कि वे आयोग के निर्देशों को अक्षरशः पालन करें। किसी के अनुचित दबाव अथवा प्रलोभन में आकर काम करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में तैयार किए गए चुनावी कार्ययोजना पर अमल करते हुए पारदर्शी चुनाव कराया जाएगा।

Gonda News : जानें, क्या है नवागत DM की सर्वोच्च प्राथमिकता


बताते चलें कि मूल रूप से झारखंड के चतरा के रहने वाले उज्ज्वल कुमार का जन्म 24 मई 1984 को हुआ था। डॉ कुमार के पास वेटरनरी साइंस में मास्टर डिग्री है। 2012 में आइएएस बनने के बाद एटा जिले में आपने जिला प्रशिक्षण पूरा किया। मुजफ्फर नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम रहे। इसके बाद मैनपुरी और मुरादाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में काम करने का अवसर मिला। योगी सरकार द्वारा मथुरा को नगर निगम बनाए जाने के बाद उन्हें इस धार्मिक नगरी का पहला नगर आयुक्त बनने का सौभाग्य मिला। बाद में उन्हें हटाकर उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली। इनकी कार्यप्रणाली, मेहनत एवम् निष्ठा को देखते हुए उन्हें कुंभ आयोजन से पहले नवंबर 2018 में प्रयागराज में नगर आयुक्त के रूप में भेजा गया था। बताते हैं कि 22 साल बाद प्रयागराज को नगर आयुक्त के रूप में आईएएस अधिकारी मिला था और उनका काम भी साफ दिखाई देने लगा। उज्ज्वल कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी परियोजना को साकार करने और कुंभ के लिए भेजा था। उन्होंने जनवरी में कुंभ मेले का आयोजन बखूबी करवाया। यहां आने वाले भक्तों को अच्छा माहौल दिया। अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने का काम किया। कुंभ मेले के दौरान नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया और पूरे शहर में स्वच्छता की सराहना होती रही। इतना ही नहीं अगस्त 2019 में प्रयागराज का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया। तदोपरांत शासन ने उन्हें महराजगंज का डीएम बनाया। इस पद पर वह लगातार दो वर्ष तक रहे। अक्टूबर 2021 में उन्हें वहां से हटाकर आईटी एवम् इलेक्ट्रानिक्स विभाग का प्रबंध निदेशक एवम् विशेष सचिव बनाया गया था। तब से आज तक उसी पद पर कार्यरत थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उन्हें गोंडा में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवम् शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Gonda News : जानें, क्या है नवागत DM की सर्वोच्च प्राथमिकता
यह भी पढ़ें : तुरंत करें निमोनिया की पहचान, ताकि बचपन ले सके चैन की सांस
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular