Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जानें कब तक बंटेगा अंत्योदय व पात्र गृहस्थी का...

Gonda News : जानें कब तक बंटेगा अंत्योदय व पात्र गृहस्थी का खाद्यान्न

संवाददाता

गोंडा। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने बताया है कि माह मई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का माह जून अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन योजना के कार्ड धारकों को 02 जून से 10 जून तक खाद्यान्न का ई-पास मशीनों के माध्यम से गुणवत्ता परक निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस अवधि में अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किग्रा खाद्यान्न (20 किग्रा. गेहूं तथा 15 किग्रा चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों से सम्बद्ध यूनिटों पर 5 किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट (3 किग्रा गेहूं व 2 किग्रा चावल) निःशुल्क वितरण लाभार्थियों को किया जाएगा। राशन कार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्धता रहेगी तथा पोर्टेबिलिटी चालान जनरेट किये जाने की सुविधा 06 जून से 07 जून तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओ.टी.पी. वेरिफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा तथा वितरण के समय कार्डधारक से आधार प्रमाणीकरण ना होने का कारण तथा उसका परिवार के किसी अन्य सदस्य का मोबाइल नंबर संरक्षित किया जाएगा जो पूर्ति निरीक्षक द्वारा उक्त मोबाइल नंबर की पुष्टि सुनिश्चित कराते हुए कार्ड धारक के मोबाइल नंबर को राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम के लाभार्थी के डेटाबेस में फीड किया जाएगा।

यह भी पढें : अपने अपहरण की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

उन्होंने निर्देश दिये हैं कि आवश्यक वस्तुओं का वितरण निर्बाध रूप से कराने एवं विवर्तन तथा कालाबाजारी रोकने हेतु प्रत्येक उचित दर विक्रेता दुकान पर संलग्न ड्यूटी चार्ट के अनुसार कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, विकास विभाग राजस्व विभाग बाल विकास विभाग तथा नगरीय निकाय के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई जाए। उन्होंने कहा कि नामित सभी नोडल अधिकारीगण संबंधित दुकान पर उपस्थित रहकर अपनी देखरेख में कार्ड धारकों में खाद्यान्न का वितरण नियम अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक 8 से 10 दुकानों पर ब्लॉक, तहसील, जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित करें जो आवंटित उचित दर दुकानों पर वितरण हेतु निर्धारित तिथियों में भ्रमण सीन वह पर नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण कराते हुए नोडल अधिकारियों से वितरण आख्या प्राप्त कर संबंधित तहसील के आपूर्ति कार्यालय अथवा उप जिला अधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता अथवा जन सामान्य को किसी विक्रेता के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत होने पर वह जिला पूर्ति कार्यालय, संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेता के द्वारा खाद्यान्न वितरण में घटतौली आधुनिक अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढें : अवैध बम बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, सगे भाई गए जेल

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular