Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी कार; 2 की...

Gonda News: जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी कार; 2 की मौत

गाड़ी में बैठे सभी लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। घर से इलाज कराने निकले लोगों को क्या पता था कि उनके साथ कोई बड़ा हादसा होने वाला है। बताया जा रहा कि कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के बलमत्थर व चकरौत गांव निवासी कुछ लोग इलाज कराने बस्ती गये थे। घर वापस आते वक्त गोण्डा-बस्ती बार्डर पर विक्रमजोत के पास किसी जानवर को बचाने के चक्कर मे उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में बैठे सभी लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये तथा जब तक उन्हें अस्पताल पंहुचाया जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी। दुर्घटना में बलमत्थर निवासी वशिष्ट सिंह पुत्र विश्वनाथ प्रताप सिंह व चकरौत निवासी सुमन दूबे पत्नी स्व.सुरेश दूबे की मौके पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। तीनो घायलों का जिला चिकित्सालय बस्ती में इलाज चल रहा है। वहीं सड़क दुर्घटना में गाड़ी भी चकनाचूर हो गयी। दुर्घटना अयोध्या-बस्ती हाईवे स्थित विक्रमजोत के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular