Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जाको राखे साइयां मार सके न कोय

Gonda News : जाको राखे साइयां मार सके न कोय

यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज, गोण्डा। ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई, जब एक अपने बच्चे के साथ मिट्टी के घर में सो रही एक महिला घर गिरने के बावजूद सकुशल बच गए। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी खास का है। गांव निवासी सुकई तेली की पत्नी सरिता (42) अपने 10 वर्षीय बेटे जगदीश उर्फ डॉक्टर के साथ पुराने मिट्टी के घर के अंदर सो रही थी। बीती रात्रि लगभग दो बजे के करीब मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गयी, जिसमें मां-बेटे दोनों दब गए। दीवाल गिरने की आवाज सुनकर बाहर सो रहे सुकई को दीवाल गिरने की आवाज सुनाई दी तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटे को मिट्टी के नीचे से निकालकर आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से सीएचसी काजी देवर भेजवाया, जहां बेटे की हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान अरुणेश कुमार यादव उर्फ हरिचंद्र रात्रि में ही पीड़ित के घर पहुंचकर आर्थिक मदद प्रदान किया। लोगों को आश्चर्य है कि पूरा घर गिरने के बाद भी ईश्वर की कृपा से दोनों मौत के मुंह में जाने से बच गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular