संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का ऐलान किया था। बड़े पैमाने पर सरकारी धन गड्ढा मुक्त करने के नाम पर कागजों मे खर्च भी किया गया, लेकिन धरातल पर बात की जाए तो स्थिति जस की तस है। मौजूदा हालात में विभिन्न मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे के साथ ही जलभराव की स्थिति बरकरार हैं। तहसील क्षेत्र के कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मार्गो से निकलना दुश्वार होने के साथ खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीण इलाके की सड़कों की तो काफी बदहाल स्थिति है जहां मार्गों पर गड्ढे बन चुके हैं व कई मार्गों पर नाली निर्माण न होने के कारण जगह-जगह मार्गों पर कीचड़ व जलभराव की स्थिति है। मजबूरन ग्रामीणों को कीचड़ व जलभराव वाले मार्गों से निकलना पड़ रहा है। दलदल भरे मार्गों से निकलते वक्त बाइक एवं साइकिल सवार आए दिन कीचड़ भरे गंदे पानी में गिरते रहते हैं। अक्सर कीचड़ में होने की वजह से दोपहिया वाहन सवार हादसे का शिकार होते रहते हैं।जिसका जीता जागता उदाहरण तहसील मुख्यालय स्थित गोंडा-लखनऊ मार्ग से जुड़े तहसील कार्यालय के सामने की सड़क का है जो तहसील मार्ग से कस्बे व बाजार को आने जाने का मार्ग होने के साथ गोंडा लखनऊ हाईवे पर जाने को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग भी है जो काफी दूरी में जर्जर होकर बदहाल स्थिति में है। बारिश के दिनों में मार्ग पर पानी भरा होने से यह तालाब का रूप ले चुका है जिससे कई लोग गिरकर चोट खा चुके हैं।वहीं मार्ग पर स्थानीय लोगों, क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी के बाद भी संबंधित विभाग और अधिकारी मार्ग को दुरुस्त कराने की अब तक पहल भी नहीं कर सके हैं।लोगों का कहना है कि शासन से आने वाली सरकारी धनराशि का सदुपयोग नहीं किया जा रहा और जिस जगह सरकारी धनराशि लगाने की जरूरत है उस जगह न लगाकर मनमानी कर उस जगह लगाई जा रही है जिस जगह कोई समस्या नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार लोगों द्वारा अधिकारियों से मार्ग को ठीक कराने की मांग की गई लेकिन इस पर ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया और जिम्मेदार जानबूझकर अनदेखी करते हुऐ कुंभकर्णी नींद में हैं, जबकि तहसील होते हुए कस्बे के बाजार को जाने हेतु लोग भी अधिकतर इसी मार्ग से निकलते रहते हैं। हजारों लोगों को कस्बा व बाजार के साथ ही अन्य क्षेत्रों को जाने हेतु गोण्डा लखनऊ हाईवे से जुड़े होने के कारण यदि अन्य दूरदराज जगहों पर जाना होता है तब भी इसी जर्जर और लबालब कीचड़ भरे गंदे पानी से होकर मार्ग से गुजरना पड़ता है। जिसकी वजह से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उक्त मार्ग की अतिशीघ्र मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाना नितांत आवश्यक होने के बावजूद जिम्मेदार लोग मूकदर्शक बने हुऐ हैं। यहीं नहीं कमोवेश यही हालत तहसील कार्यालय से चंद दूरी पर स्थित सीओ कर्नलगंज के आवास के बगल मार्ग की है जो गोण्डा लखनऊ सड़क से जुड़ा होते हुऐ कोतवाली तथा उसके बगल मोहल्लेवासियों नागरिकों के घरों तक आवागमन का प्रमुख मार्ग है जो बदहाल है।जिसके कच्चा मार्ग होने से बारिश के बाद काफी कीचड़ और जलभराव हो जाने से पैदल और दोपहिया चौपहिया वाहनों के आने जाने में लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं तथा गिरकर चोट खाने का भय बना रहता है। जिस पर इंटरलाकिंग या पक्की सड़क का अभी तक निर्माण ना होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है इस पर भी जिम्मेदार लोगों की नजरें इनायत नही हो रही हैं।
विदित हो कि इसके अलावा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र के कस्बे के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सम्पर्क मार्गों की स्थिति काफी बदहाल है। जहां गड्ढा मुक्ति के नाम पर केवल औपचारिकताएं ही निभाई गई। यहां तक कि कुछ महत्वपूर्ण मार्गों की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह भी नहीं पता चल पा रहा है कि वहां सड़क भी है।जिससे अब लोगों ने अपने चलने के लिए सड़क के किनारे पगडंडी का रास्ता बना लिया है। ऐसा ही कुछ हाल कर्नलगंज से शाहपुर को जाने वाले मार्ग का फत्तेपुर कोटहना ग्राम से आगे के मार्ग का है जो हाईवे व कस्बे को जोड़ने वाली सड़क होने के साथ ही हजारों लोगों के अनेकों ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने और आवागमन का प्रमुख मार्ग भी है और यह मांझा क्षेत्र के मुख्य सड़क के रूप में जानी जाती है।जिसकी काफी दुर्दशा है। विगत कई महीनों से सड़क टूट कर धीरे धीरे गड्ढे का रूप ले चुकी है। जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव या फिर सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे यह केवल यहीं का मामला नहीं है,कई अन्य महत्वपूर्ण सड़क भी गड्ढा मुक्ति का इंतजार कर रही है। उक्त मरम्मत एवं निर्माण की बाट जोह रहीं बदहाल और गड्ढायुक्त होने के साथ तालाब की शक्ल मे तब्दील जर्जर सड़कें योगी सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के दावों की पोल खोलते हुऐ धरातल पर हकीकत बयां कर रही है जो शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे मे खड़ी कर रही है।
यह भी पढ़ें : नित नूतन प्रयोग में जुटे हैं सदर SDM, पहुंचे जनता के द्वार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
