जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। सर्व समाज के मसीहा एवं अपराधशील जातियों को वाजिब हक दिलाने वाले पूर्व विधायक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू गंगा प्रसाद बरवार की 103वीं जयंती वृद्धाश्रम में मनाई गयी। यह जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला महामंत्री विजय बरवार उर्फ गुरू जी ने बताया कि कार्यक्रम में बाबू जी के जीवन परिचय एवं समाज के प्रति किये गये कार्यों और स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में उनकी सहभागिता पर प्रकाश डालते हुये समाज के प्रति उनकी सेवा भाव के आदर्श मानते हुए वृद्ध जनों के बीच पहुंचकर बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धा सुमन अर्पित कर, वृद्धजनों को मिष्ठान एवं फल इत्यादि वितरित किया गया। आश्रम में गीत संगीत का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में समाजसेवी संजय शर्मा, आश्रम संचालिका विभा श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, जेबी सिंह, संतोष सिंह, अमर दीक्षित, त्रिपुरारी पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, सत्यम त्रिपाठी, आशीष भाष्कर, अनिरुद्ध पाण्डेय, संदीप कुमार, मो. शादाब आदि ने बाबू जी के जयन्ती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष जो निर्बल वर्गों के प्रतिनिधि थे, जो उनकी आवाज को लेकर विधानसभा तक पहुॅचाते रहे हैं। आपका जीवन संघर्ष का इतिहास था और वे एक ईमानदार नेता और कर्मठ कार्यकर्ता थे, जो उनके सम्पर्क में आया, उसके जीवन में चमत्कृत हो जाता था। आप कुशल समाजसेवी रहे व राष्ट्रीय चिन्तन के कार्यों के साथ-साथ समाज को थाना हाजिरी से मुक्ति दिलायी और अनुसूचित जाति के सम्मिलित कराकर उनकी दशा-दिशा सुधारने के लिए अनवरत चेष्ठाशील रहे। समाज एवं समाज के हजारों बेरोजगारों को रोजगार दिलाकर उन्हें लाभान्वित कराया ऐसे सैकड़ों सामाजिक कार्य अनगिनत है। आप द्वारा किया गया सामाजिक सेवा जो सर्व समाज हमेशा ऋणी रहेगा। देश और समाज के प्रति किये योजना के प्रति हम सब बाबू जी को आभार प्रकट करते हैं एवं उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेते हैं, जिससे देश एवं समाज के प्रगति के पथ पर बढ़ा जा सके।
यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
