Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जब IPS वाले तेवर में दिखे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल

Gonda News: जब IPS वाले तेवर में दिखे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल

वी-मार्ट के प्रबंधक की ली क्लास, अतिक्रमण पर दी एक दिन की मोहलत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। नगर में रूट मार्च के दौरान गुरुवार की देर शाम सदर एसडीएम के पद पर तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल बिल्कुल आइपीएस वाले तेवर में दिखे। उन्होंने वी-मार्ट के सामने दोपहिया वाहनों की भारी भीड़ एकत्रित देखकर प्रबंधक को बुलाया और चेतावनी दिया कि 24 घंटे के अंदर यदि यहां का अतिक्रमण पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ तो प्रशासन नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने को स्वतंत्र होगा। उन्होंने मास्क न लगाए होने के कारण प्रबंधक का चालान करने का भी निर्देश दिया। साथ ही मौके पर पार्क किए गए कुछ वाहनों का चालान भी करवाया।
हुआ यूं कि आज देर शाम क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मी कांत गौतम व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ रूट मार्च के दौरान उन्होंने वी-मार्ट के सामने दो पहिया वाहनों का जमावड़ा देखकर युवा आइएएस सूरज पटेल रुक गए और उन्होंने प्रबंधक को बुलवाया। उनके आने पर पूछा कि आप मैनेजर साहब हैं? उनके हां कहने पर कहा कि आपको 15 दिन के अंदर वाहनों को बेसमेंट में खड़ा करने की नोटिस दी गई थी। इसके बाद भी यहां वाहन कैसे खड़े हो रहे हैं? उन्होंने कहा कि हमने यहां पार्किंग रोकने के लिए बैरियर लगवा रखा था किन्तु इसके बाद भी कोई मान नहीं रहा। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है। ये आपके ही ग्राहक हैं न? जब बेसमेंट में पार्किंग के आधार पर नक्शा पास हुआ है तो उसके नीचे पार्किंग क्यों नहीं हो रही? साथ ही उन्हें बिना मास्क लगाए देखने पर पूछा कि आप मास्क क्यों नहीं लगाते हो? साथ खड़े पुलिस अधिकारियों से कहा कि इनका मास्क न लगाने के लिए चालान किया जाय? इसके बाद उन्हें रूमाल से अपना मुंह ढ़क लिया। साथ ही उन्होंने कल से व्यवस्था ठीक करने का वचन दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि कल नहीं, आज यहां खड़े वाहनों का चालान होगा। साथ ही आप आज घर जाने से पहले यह सुनिश्चित करेंगे कि कल से यहां गाड़ियां नहीं खड़ी होंगी और यदि होंगी तो इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि थोड़ा सा शर्म कीजिए। आप इतनी बड़ी दुकान के मालिक हो। यदि आप कानून का पालन नहीं करोगे तो छोटे लोग व दुकानदार कैसे करेंगे? उन्होंने मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस से कहा कि यहां खड़े सभी वाहनों का चालान कीजिए और इन्हें दुबारा नोटिस दीजिए। वैसे भी इन्हें पूर्व में दी गई नोटिस की समयावधि व्यतीत हो चुकी है। मौके पर मौजूद सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम न कहा कि इन्हें कम से कम पांच लाख रुपए से पाबंद करो, जिससे दुबारा ऐसी गुस्ताखी न हो।

यह भी पढ़ें : ब्लाकों में दिखने लगा CDO की सख्ती का असर

बाद में मीडिया से बात करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने कहा कि आज आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ उन्होंने नगर में रूट मार्च किया है। कई स्थानों पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान करवाया है तथा दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि वे अपनी दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग न कराएं। उन्होंने बताया कि पुलिस बल के साथ नगर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के परिचालन आदि का जायजा लेकर उनको संचालकों को कैमरों को सतत् क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है। लोगों से त्योहारों को आपसी शांति, सौहार्द्र एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि वाहनों का चालान कराने का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, उनमें सुधार की भावना जागृत करना है, जिससे उन्हंे अपनी जिम्मेदारी महसूस हो सके कि हमारी थोड़ी सी लापरवाही से तमाम लोगों को कितनी असुविधा हो सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोण्डा जिले की अमन पसंद जनता पूर्ण साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ त्यौहारों को मिल जुलकर मनाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा और उनहें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। बताते चलें कि मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद से वर्ष 2013 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले 2017 बैच के आइएएस सूरज पटेल का चयन वर्ष 2016 में भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के रूप में हुआ था। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद से आइपीएस का प्रशिक्षण प्राप्त करने के कारण उनके अंदर एक पुलिस अधिकारी का तेवर अब भी पूर्णरूपेण विद्यमान है। उनके कार्यों में प्रत्येक कदम पर नैतिक मूल्यों और निष्पक्षता का मिश्रण समाहित किए हुए एक बहुमुखी प्रतिभा वाला व्यक्तित्व साफ दृष्टिगोचर होता है।

यह भी पढ़ें : अवैध संबंधों के आरोप में महिला पुरुष को निर्वस्त्र कर घुमाया, छह गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular