Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जब CRO ने SDO Town की ले ली तगड़ी...

Gonda News : जब CRO ने SDO Town की ले ली तगड़ी क्लास

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को आयोजित केन्द्रीय शांति समिति की बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की गैर मौजूदगी पर काफी नाराजगी व्यक्त की और उनके प्रतिनिधि के रूप में बैठक में आए एसडीओ टाउन से बैठक छोड़कर चले जाने और उन्हें भेजने को कहा। इसी प्रकार नगर पालिका गोण्डा के प्रतिनिधि को भी फटकार लगाते हुए अधिशासी अधिकारी को बैठक में भेजने को कहा।
दरअसल, शांति समिति की बैठक में डीएम और एसपी के न पहुंचने से पूर्व मुख्य राजस्व अधिकारी होली व शबेरात के मद्देनजर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियां की सम्भ्रांत नागरिकों को बिन्दुवार जानकारी देते हुए अधिकारियों संग समीक्षा भी कर रहे थे। त्यौहारों पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति के बारे में की जा रही व्यवस्था की जानकारी करने के लिए बिजली विभाग का नाम पुकारा गया तो एसडीओ टाउन खड़े हो गए और अपना परिचय दिया। सीआरओ ने पूछा कि आपके अधिशासी अभियंता कहां हैं तो वह कोई समुचित उत्तर नहीं दे सके। इस पर सीआरओ ने कहा कि जिले में चार-चार अधिशासी अभियंता हैं। नोडल अधिकारी आए नहीं हैं। क्या आप बैठक के बाद जाकर अपने चारों अधिकारियों को निर्देश दे सकोगे? उन्होंने कहा कि इस बैठक में वैसे तो चार अधिशासी अभियंताओं से जुड़ा मामला होने के कारण अधीक्षण अभियंता को आना चाहिए, जो यहां से लौटकर सबको समुचित निर्देश दे पाते किन्तु नोडल अधिशासी अभियंता भी नहीं आए। यदि डीएम और एसपी की बैठक में भी यह अधिकारी नहीं आएंगे, तो फिर किसकी बैठक में आएंगे। उन्होंने एसडीओ से कहा कि आप जाइए और उन्हें भेजिए। बहरहाल, डीएम, एसपी के आने के बाद भी एसडीओ ने ही अंत तक बैठक में शिरकत की। इसी प्रकार नगर में साफ-सफाई व जल आपूर्ति पर चर्चा करने के लिए नगर पालिका गोण्डा के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा को पुकारा गया तो वह भी नहीं थे। नगर पालिका के प्रतिनिधि को भी सीआरओ ने कहा कि आप बैठक से जा सकते हैं और ईओ को भेजिए।

यह भी पढें : प्रशासन ने बढ़ा दी होली की खुशी, रंग खेलने हेतु कोई समय सीमा नहीं

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular