Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जब पुलिस लाइन में लेट गए दर्जनों पुलिस कर्मी!

Gonda News : जब पुलिस लाइन में लेट गए दर्जनों पुलिस कर्मी!

साप्ताहिक परेड में एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने जांची मातहतों की चुश्ती, फुर्ती

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर शुक्रवार को सुबह आयोजित साप्ताहिक परेड में एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में मौजूद पुलिस कर्मियों ने खूब पसीना बहाया। जिले भर के विभिन्न थानों से परेड में आए उप निरीक्षकों तथा महिला व पुरुष आरक्षियों ने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने हेतु मैदान पर दौड़ लगाई। इससे पूर्व एसपी ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार, एसपी ने परेड की दौरान अनुशासन व एकरूपता परखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा उसका परफार्मेंस जांचा। उन्होंने परेड़ को और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया।

Gonda News : जब पुलिस लाइन में लेट गए दर्जनों पुलिस कर्मी!

यह भी पढें : 14 ADG बनाए जा सकते हैं स्पेशल DG

परेड के दौरान एसपी ने उपस्थित सभी जवानों, मिशन शक्ति अभियान को सशक्त व प्रभावी बनाने हेतु महिला आरक्षियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों को खोलने व चलाने का अभ्यास कराया। उन्हें शस्त्रों की हैंडलिंग के बारे में जानकारी प्रदान किया। उन्होंने आरक्षियों को विभिन्न पोजीशनों का टास्क देते हुए उसका प्रदर्शन परखा। जब एसपी ने महिला व पुरुष आरक्षियों को शस्त्र लेकर ‘लेटकर मोर्चे’ पर जाने का निर्देश दिया तो एकाएक दर्जनों महिला व पुलिस कर्मी जमीन पर लेट गए। एसपी के इसी पोजीशन में आगे बढ़ने का निर्देश दिए जाने पर अधिकांश जवानों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा।

Gonda News : जब पुलिस लाइन में लेट गए दर्जनों पुलिस कर्मी!

यह भी पढें : ASP से मिली UNICEF की टीम, विभागीय कार्यों को सराहा

उन्होंने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया तथा उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने पीआरवी कर्मियों को आकस्मिक घटना के दौरान घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल उचित इलाज हेतु निकटतम अस्पताल भिजवाने हेतु माक ड्रिल भी करवाई। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को तत्परता व सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर सीओ लाइंस मुन्ना उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Gonda News : जब पुलिस लाइन में लेट गए दर्जनों पुलिस कर्मी!

यह भी पढें :  दुष्कर्म व छेड़छाड़ के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular