Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जब पटरी से उतर गई छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, मचा हड़कम्प

Gonda News : जब पटरी से उतर गई छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, मचा हड़कम्प

एनडीआरएफ और रेलवे ने ट्रेन हादसे को लेकर किया मॉकड्रिल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। आपदा जोखिम न्यूनीकरण मुहिम के तहत राष्ट्रीय आपदा मोचक दल (एनडीआरएफ) के कमाण्डेंट मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में 11वीं वाहिनी वाराणसी की टीमें आपदा प्रबंधन एवं बचाव हेतु उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में मॉक अभ्यास कर रहीं हैं। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अन्तर्गत आने वाले गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पूर्वान्ह रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कार्य कुशलता व तत्परता की परख हेतु क्षेत्रीय प्रत्युत्तर केंद्र गोरखपुर से उप कमांडेंट पीएल शर्मा की अगुवाई में निरीक्षक डीपी चंद्रा के नेतृत्व में एक 35 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम द्वारा एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल के अन्तर्गत प्रतीकात्मक रूप में पूर्वान्ह समय 11ः17 बजे गोण्डा जंक्शन तथा गोण्डा कचेहरी रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित यार्ड में अप लाइन नंबर एक पर गाड़ी संख्या 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के दो कोचों (एक सामान्य कोच व एक एसएलआर कोच) के पटरी से उतर जाने की सूचना प्राप्त होती है। हादसे में कुछ यात्री कोच के अंदर फंस गए होते हैं। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को घटना के बारे में तत्काल सूचित किया जाता है, जिसने एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष और सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले सभी पीड़ितों को प्रथम उत्तरदाताओं द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना स्थल पर पहुंचने पर एनडीआरएफ की टीम ने प्रारंभिक आकलन किया और साथ ही ऑपरेशन का बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए गए। आकलन के तुरंत बाद टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और कटिंग टूल्स और उपकरणों का इस्तेमाल कर ट्रेन के डिब्बों में अनुलंब और क्षैतिज कटिंग कर गंभीर रूप से फंसे पांच लोगों (दो पुरुष, दो महिला तथा एक बच्चा) को विभिन्न रस्सी बचाव तकनीक के माध्यम से बचा लिया गया। इसी बीच एक पैसेंजर बोगी में भीषण आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया और मेडिकल एजेंसियों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। अपराह्नन 13ः41 बजे ‘रेस्टोरेशन’ एवं बचाव कार्य पूर्ण हुआ।

Gonda News : जब पटरी से उतर गई छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, मचा हड़कम्प

यह जानकारी देते हुए मण्डल रेल प्रबंधक के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि लखनऊ स्थित मंडल नियंत्रक कक्ष से डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन), अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (ंइंफ्रा), अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशा), वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (तृतीय), वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर व अन्य अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए उक्त मॉक ड्रिल में राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता तथा सजगता की मॉनिटरिंग की गई। इस मौके पर नागरिक प्रशासन की तरफ से मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर विनोद सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, आपदा सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, रेलवे के वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (ओएण्डएफ), वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (प्रथम), अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गोण्डा, मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, एरिया मैनेजर गोण्डा, मण्डल के पैरा मेडिकल स्टाफ एवं यांत्रिक, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल, परिचालन तथा संरक्षा विभाग के सुपरवाइजर एवं रेलवे सुरक्षा बल आदि के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gonda News : जब पटरी से उतर गई छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, मचा हड़कम्प

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular