LBS कालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान परिसर स्थित क्रीड़ांगन पर स्वर्गीय सत्यदेव सिंह स्मृति वार्षिक खेलकूद की दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह व सचिव उमेश शाह ने ध्वजारोहण के साथ किया। अतिथियों ने गत वर्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के महिला पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत विजेता वर्तिका सिंह एवं अभय कुमार शुक्ल को मशाल प्रदान किया। महाविद्यालय के स्काउट रेंजर खिलाड़ी निधि मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा ने सरस्वती वंदना तथा शिल्पा सिंह ने स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। आस्था मिश्रा ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय सत्र में प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य विजय कृष्ण पांडेय ने खेल मैदान पर उपस्थित रहकर खेल प्रतियोगिताओं का लुफ्त उठाया और खिलाड़ियों को अपने संबोधन से प्रोत्साहित किया। खेल प्रतियोगिताओं का विशेष आकर्षण महिला पुरुष प्राध्यापकों की दौड़ रही, जो खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु आयोजित किया गया। महिला दौड़ में प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह, डॉ चमन कौर व डॉ रेखा शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान डा. लोहांस कल्याणी, द्वितीय स्थान डॉ शिशिर त्रिपाठी व तृतीय स्थान डॉ धर्मेंद्र शुक्ला को प्राप्त हुआ।

कालेज के मीडिया प्रभारी डा. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2022 में पहली बार बास्केट बॉल, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता को सम्मिलित किया गया। बास्केट बॉल बालिका संवर्ग में ललिता शास्त्री टीम की कप्तान निधि मिश्रा ने अपनी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सरोजिनी नाइडू टीम को पांच अंक के विपरीत 12 अंक से पराजित किया। पुरुष संवर्ग बास्केट बॉल प्रतियोगिता में अभय कुमार शुक्ल की कप्तानी में सुभाष चंद्र बोस टीम के संतोषजनक प्रदर्शन के बावजूद चंद्रशेखर आजाद टीम के कप्तान दिव्य प्रकाश सिंह ने अपनी टीम के सूझ-बूझ पूर्ण खेल प्रदर्शन और उत्कृष्ट खेल से 26 अंक के विपरीत 40 अंकों से पराजित किया। बास्केटबॉल पुरुष संवर्ग में चन्द्रशेखर आजाद, दिव्य प्रकाश सिंह, हिमांशु मिश्रा, ओंकार सिंह, शिवम मझवार, गौरव सिंह भदौरिया, शोभित तिवारी तथा अभिषेक यादव, उत्कर्ष सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मोनू कुमार, सौरभ मिश्रा, अभय कुमार शुक्ल व व्योम मिश्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बास्केट बाल महिला संवर्ग में पुष्पा चौहान, लकी सिंह, वंदना द्विवेदी, प्रिया सिंह, शिल्पा सिंह, आस्था मिश्रा, विदुषी त्रिवेदी तथा निधि मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा, नम्रता सिंह, ज्योति, मानसी जायसवाल, हर्षिता मिश्रा, अनुराधा दूबे ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। महिला दौड़ में साक्षी यादव प्रथम तथा वर्तिका सिंह द्वितीय स्थान पर रही।


खेल प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में अनुभवी खेल निर्णायकों रघुराज सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक (महिला) प्रियंका सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, विश्वजीत यादव, संजय कुमार, पुष्पेंद्र वर्मा, संदीप शुक्ला ने विशेष योगदान प्रदान किया। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन डॉ आरबी सिंह बघेल एवं अरुण कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य संजू छाबड़ा, प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, क्रीडा समिति के सदस्य सचिव डॉ आरबी सिंह बघेल, सदस्य डॉ श्याम बहादुर सिंह, डॉ रंजन शर्मा, डॉ पुष्यमित्र मिश्र, डॉ शिशिर, डॉ दिलीप शुक्ला, डा. लोहांस कल्याणी, डॉ रेखा शर्मा, डॉ मनोज मिश्र, डॉ धर्मेंद्र शुक्ला, डॉ विजय कुमार अग्रवाल, डॉ शिव शरण शुक्ल, डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ बीपी सिंह, डॉ चमन कौर, डॉ अमन चंद्रा, डॉ श्रवण कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
