जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन मंडल की उपश्रमायुक्त श्रीमती रचना केसरवानी ने सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों जैसे धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले कर्मकार, हाथ ठेला चलाने वाला, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, चाय, चाट, ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, हमाल, कुली, जनरेटर, लाईट उठाने वाले, कैटरिंग में कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साइकिल/साइकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार आदि 45 प्रकार के कार्य करने वाले श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल से भारत सरकार के ईश्रम पोर्टल eshram-gov.in स्वयं पंजीयन कर सकते हों या अपने आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, बैंक पासबुक, नामिनी का आधारकार्ड के साथ निकटतम जनसुविधा केन्द्र या श्रम विभाग कार्यालय, निकट जिलाधिकारी आवास में संचालित जनसुविधा केंन्द्र में सम्पर्क कर निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के उपरांत उनको 12 अंक के यूनीक नंबर वाला ईश्रम कार्ड प्राप्त होगा, जो भारत सरकार द्वारा निर्गत होगा और पूरे देश में मान्य होगा ।
यह भी पढ़ें : शिक्षक समस्याओं के निदान हेतु कमेटी गठित, दस दिन में देनी होगी रिपोर्ट
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
