Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जन आरोग्य योजना में जिले ने हासिल किया बड़ा...

Gonda News : जन आरोग्य योजना में जिले ने हासिल किया बड़ा मुकाम

14 प्राइवेट व 19 सरकारी अस्पतालों में 24 हजार लाभार्थियों ने ली निःशुल्क इलाज की सुविधा

ऐसे खुद चेक कर सकते हैं लिस्ट में किसी का नाम, साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं कार्ड

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 में शुरू की गयी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को अब पंख लगने लगे हैं। गरीबों, असहायों और मजदूर वर्ग के परिवारों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए चलायी गयी इस योजना के प्रति आमजन में जागरुकता बढ़ रही है। लोग खुद आगे आकर अपना कार्ड बनवा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि 03 लाख 133 लोगों का कार्ड जारी कर कम से कम एक कार्ड वाले परिवारों के राज्य औसत 40.55 के सापेक्ष जिले को 46.46 यानि लगभग छः फ़ीसदी अधिक की उपलब्धि हांसिल हुयी है। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने दी।

यह भी पढें : इमारत में आग से 16 की मौत, कई घायल

उन्होंने बताया कि हर माह की भांति इस बार भी 11 मई को जारी हुए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की प्रदेश में स्थिति की रिपोर्ट में गोंडा जनपद को यह उपलब्धि मिली है। इसमें जिले की आयुष्मान भारत योजना की टीम के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों, आशा-आंगनबाड़ी और वीएलई की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी बधाई के पात्र हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस केसरी ने कहा कि आयुष्मान योजना से मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा निःशुल्क मिल रही है। जिले के 14 प्राइवेट व 19 सरकारी समेत कुल 33 अस्पतालों को योजना से जोड़ा गया है, जहाँ लाभार्थी निःशुल्क इलाज का लाभ ले सकते हैं। योजना के शुरुआत से अब तक जिले में 24,246 मरीज अस्पतालों में भर्ती होकर आयुष्मान कार्ड से मुफ्त उपचार का लाभ ले चुके हैं। अब तक कुल 16.04 करोड़ रुपये का भुगतान योजना के तहत मरीजों के निःशुल्क उपचार पर सरकार द्वारा किया जा चुका है। योजना के जिला समन्वयक डॉ संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि आमजन ेमजनण्चउरंलण्हवअण्पद पर मोबाइल नंबर और आधार कार्ड संख्या से लॉग इन कर अपना, परिवार के अन्य सदस्यों का या किसी भी व्यक्ति का नाम योजना की लिस्ट में पता कर सकते हैं। साथ ही जरूरी जानकारी भरकर वह कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिला सूचना प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का फायदा उठाने के लिए लाभार्थी को कार्ड बनवाना अनिवार्य है।

यह भी पढें : कटरा से आ रही बस में लगी आग, चार की मौत, 22 घायल

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular